छत्तीसगढ़

Raigarh News:  भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी की शानदार जीत, जिले की तीन अन्य सीटों में कांगे्रस प्रत्याशियों को मिली विजय

रायगढ़। रायगढ़ जिले की व्हीआईपी सीट कहे जाने वाली रायगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ओपी चैधरी ने 64443 मतों से कांगे्रस प्रत्याशी प्रकाश नायक को हराकर पूरे जिले में सबसे बडी जीत दर्ज की। वहीं रायगढ़ जिले की खरसिया के कांगे्रस प्रत्याशी उमेश नंदकुमार पटेल, धरमजयगढ़ से कांगे्रस प्रत्याशी लालजीत राठिया और लैलूंगा से कांगे्रस प्रत्याशी विद्यावती सिदार ने जीत दर्ज की। रायगढ जिले के चार विधानसभा सीटों में कांगे्रस ने तीन में जीत दर्ज करके कांगे्रस की शाख को बचाया। वहीं ओपी चैधरी ने बड़ी जीत दर्ज करके सभी को चैका दिया है।

बड़ी जीत मिलने के बाद ओपी चैधरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रायगढ़ की जनता जनार्दन ने जीतना बड़ा जनादेश दिया आशीर्वाद दिया है वह मेरे लिये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मै जितना भी कुछ कर लंू रायगढ़ की जनता के इस कर्ज को कभी नही चुका सकता है, मै नतमस्तक होकर सभी को प्रणाम करता हूं। प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बड़ा आदमी बनाये जाने के संबंध में ओपी चैधरी ने कहा कि मै एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं, पार्टी में और भी बड़े दिग्गत नेता हैं। चुनावी घोषणा पत्र के संबंध में ओपी चैधरी ने कहा कि रायगढ़ के लिये बहुत ही महत्वाकांक्षी घोषणा पत्र स्थानीय स्तर पर मैने रायगढ़ का विकास पत्र जारी किया था। उसमें बहुत बड़े-बड़े महत्वाकांक्षी लक्ष्य हैं। सभी वर्गो के अलावा रायगढ़ को नई उंचाईयां तक पहुंचाने पूरे पांच सालों तक जी तोड़ मेहनत करेंगे और बहुत आगे तक जायंेगे। रायगढ़ जिले की चार विधानसभा सीट में से तीन में भाजपा के हार के संबंध में ओपी चैधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में हम इस पर मंथन करेंगे और बड़े सुधार के साथ पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांगे्रस के बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं के हार के संबंध में ओपी चैधरी ने कहा कि कांगे्रस पूरे पांच सालों तक छत्तीसगढ़ को लूटती रही, माफिया राज चलाते रहे, गांधी परिवार का एटीएम बनाकर छत्तीसगढ़ को रख दिये थे। इसीलिये जनता ने कांगे्रस को नकार दिया है। माफिया राज के सरकार भूपेश बघेल को अपनी सीट बचाने के लिये बड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। मै अपनी इस जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व प्रदेश के बड़े नेताओं सहित समस्त पार्टी कार्यकर्ता और रायगढ़ विधानसभा के तमाम जनता को देना चाहता हूं।

ओपी ने रिकार्ड मतों से की जीत दर्ज
इस बार के विधानसभा चुनाव में रायगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओपी चैधरी ने कांगे्रस प्रत्याशी प्रकाश नायक को 64443 मतो से हराकर ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज की है। वहीं खरसिया विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल ने भाजपा प्रत्याशी महेश साहू को 21656 मतो से हराकर लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। लैलूंगा विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार ने कांगे्रस प्रत्याशी सुनीति राठिया को 4176 मतो से चुनाव हराकर जीत दर्ज की है वहीं धर्मजयगढ़ विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत राठिया ने भाजपा प्रत्याशी हरिशचंद्र राठिया को 9637 मतो से चुनाव हराकर लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं।

उमेश पटेल ने महेश साहू को हराया, तीसरी बार बने विधायक
विधानसभा चुनाव में खरसिया विधानसभा के कांगे्रस प्रत्याशी उमेश नंदकुमार पटेल ने एक बार फिर से चुनाव जीतकर परचम लहराया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी महेश साहू को 22192 वोटों से चुनाव हराकर लगातार तीसरी बार खरसिया विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। इस जीत के बाद उमेश नंदकुमार पटेल ने अपने विधानसभा के सभी मतदाताओं को आभार जताते हुए कहा कि मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर मै खरा उतरूंगा। चुनाव के बाद हमे लगा था कि कांगे्रस की सरकार फिर से वापस आयेगी लेकिन जनादेश हमे विपक्ष में बैठने का मिला है उसका हम भरपूर पालन करेंगे और एक मजबूत भूमिका में रहेंगे।

जीत के बाद शहर में निकला ओपी का भव्य विजय जूलूस
छत्तीसगढ़ में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में रायगढ़ विधानसभा से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भाजपा प्रत्याशी ओपी चैधरी ने मतगणना स्थल पहुंचकर जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया और वहीं से भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को अपने सिरआंखों पर बिठाते हुए विजय जुलूस का आगाज किया। विजय जुलूस का अंबेडकर चैक ओडिसा रोड़ में भारी संख्या में उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूल माला के साथ ओपी का स्वागत किया। यहां ओपी ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण का आशीर्वाद लिया। इसके बाद विजय जुलूस अटल चैक के लिये रवाना हुई जहां अटल चैक के पास भी ओपी का जोरदार स्वागत भाजपा नेता सुनील रामदास, राजेश बब्बल की अगुवाई में किया गया। इसके बाद विजय जूलूस शहर के प्रमुख मार्गो में निकाली गई जहां शहर के चैक-चैराहों पर विजय जुलूस का जोरदार आतिशबाजी के बीच स्वागत करते हुए ओपी चैधरी को फूल मालाओं से लाद दिया गया। इस दौरान जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर जहां ओपी का शहर की जनता ने आत्मीय स्वागत किया वहीं सत्तीगुड़ी चैक सरस्वती प्रतिमा के बगल में भी उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ओपी चैधरी के साथ चुनाव संचालक विजय अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल सहित जिला मुख्यालय के भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे जूलूस के दौरान उनके साथ-साथ रहे।

विधानसभा प्रत्याशियों को मिले कुल मतों के परिणाम
रायगढ़ विधानसभा
1. ओपी चैधरी – 128142
2. प्रकाश नायक- 64209
3. गोपाल बापोडिया- 1058
4. पुष्पलता टंडन- 1631
5. मधु बाई- 601
6. कांति साहू – 130
7. नजीद अहमद- 129
8. भवानी सिंह सिदार- 160
9. भुवनलाल पटेल- 119
10. सुनील मिंज- 167
11. अशोक गार्डिया- 128
12. इबरार अहमद- 192
13. गुरूवारी जीतन प्रवीण- 401
14. गोपिका गुप्ता- 878
15. नारायण दास- 244
16. बृजमोहन अग्रवाल – 1342
17. राधेश्याम शर्मा – 555
18. शंकरलाल अग्रवाल – 1810
19. सुरेन्द्र सिदार – 95
नोटा- 748

लैलूंगा विधानसभा
1. विद्यावती सिदार – 84156
2. सुनीति राठिया – 80179
3. रघुवीर राठिया – 2178
4. अजय कुमार पंकज – 1524
5. मनीषा गोंड – 1508
6. महेन्द्र कुमार सिदार – 1394
7. भजन सिदार – 980
8. श्रवण भगत – 563
9. नोटा- 2317

खरसिया विधानसभा
1. उमेश पटेल – 100308
2. महेश साहू – 78925
3. विजय जायसवाल – 2314
4. भवानी सिदार – 1220
5. परिमल यादव – 858
6. विनोद चंद्रा – 513
7. गोर्वधन राठिया – 466
8. यशवंत कुमार – 446
नोटा – 1716

धरमजयगढ़ विधानसभा
1. लालजीत राठिया – 89953
2. हरीशचंद्र राठिया – 80470
3. जोगेन्द्र एक्का – 2442
4. सत्यवती राठिया – 2170
5. अनूप बरवा – 1771
6. सुनील एलेक्स – 1712
7. महेन्द्र सिदार – 1067
8. नोटा – 3410

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button