छत्तीसगढ़

Raigarh News : गांधी प्रतिमा के पास दुकान के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू

रायगढ़  29 नवंबर 2023।  शहर के गांधी प्रतिमा के पास स्थित एक दोना पत्तल की दुकान में बुधवार की दोपहर आग लग गई। दुकान से धुंआ उठता देख आस पास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पाया लिया गया। आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के गांधी प्रतिमा के पास स्थित दोना पत्तल की दुकान के ऊपर बने गोदाम में यह आग लगी है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आगजनी की घटना हुई, उस समय दुकान में कोई भी मौजूद नहीं था. बुधवार होने के कारण दुकान बंद था। आगजनी की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम दमकल गाड़ी के जरिये लगातार आग पर काबू पा लिये। लेकिन रिहायशी इलाके होने के कारण दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी स्थिति निर्मित हो गई। वहीं आस पास के दुकानदार सकते में आ गये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button