छत्तीसगढ़

Raigarh News: अग्रोहा धाम के लोकार्पण के लिए आए दान दाताओं अतिथियों अग्र संगठन सहित जनता का आभार:- अग्रोहा धाम चैरिटी बल ट्रस्ट

रायगढ़ :- अग्रोहा धाम चेरेट्रिबल ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने अग्रोहा धाम के लोकार्पण हेतु पधारे समस्त सम्मानित अतिथियों, दानदाताओ अग्र संगठनों अग्र समाज आम जनता जिला प्रशासन सहित मिडिया जगत से जुड़ी शख्सियत के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा आप सभी इस भव्य आयोजन के प्रत्यक्ष गवाह बने यह पल टेस्ट के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। आप सभी की गरिमा मई उपस्थिति से यह भव्य आयोजन सम्पन्न हो पाया। आयोजन की भव्यता से ट्रस्ट के सभी सदस्य अभिभूत है। अग्रोहा धाम की नीव से से लेकर इसके लोकार्पण तक बहुत से लोगो का प्रत्यक्ष अप्रत्क्षय सहयोग मिला संस्था सभी के प्रति हृदय से सम्मान का भाव व्यक्त करते हुए यह कामना करती है कि अग्रोहा धाम विवाह घर सभी की आशाओ पर खरा उतरे।आप सभी के मार्गदर्शन स्नेह आशीष की वर्षा इसी तरह होती रहे जिससे भविष्य में इसके बेहतर विस्तार की योजना पर अमल कर सके। जमीन में बोया गया छोटा बीज अपनी तरफ हर उस चीज को आकर्षित करता है जिसको उसे सहीं तरीके से उगने में मदद करती है। ट्रस्ट ने भी छोटे से बीज से ही प्रेरणा लेते हुए अग्रोहा धाम के निर्माण से जुड़े विचारो का बीज बोया ।सही मायने में उसे 31 ट्रस्ट्रियों अग्र समाज के दान दाताओं ने इस बीज को विकसित करने के लिए उपयुक्त अवसर दिया। ट्रस्ट यह विश्वास दिलाती है कि महाराजा अग्रसेन के एक ईट एक रुपया के समाजवाद सिद्धांत को आत्मसात करते हुए ट्रस्ट सदैव मानव सेवी कार्य करने के लिए तत्पर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button