Raigarh News: दादू भवन में हुआ विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

दूर – दराज से शिविर में पहुँचे लोग…225 मरीजों ने लिया लाभ
रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित सुप्रसिद्ध समाजसेवी रहे स्व दीनदयाल रतेरिया सुभाष चौक की स्मृति में उनके सुपुत्र समाजसेवी नरेंद्र रतेरिया व परिवार के सदस्यों की अभिनव पहल से आज तीन मार्च रविवार को शहर के रामलीला मैदान स्थित दादू भवन में नस संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए व समाज के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित राहत देने के पवित्र उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु दादू जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। वहीं यह शिविर दोपहर 12.15 से शाम छह बजे तक चला।
शिविर में की गई जांच – – इस शिविर में प्राचीन वैदिक पद्धति जबलपुर निरोगा धाम के सुप्रसिद्ध नसों के चिकित्सक डॉ सर्वेश वर्मा एवं डॉ सुशील गुप्ता ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में गठिया, आर्थोराइट्स, लिंगामेंट इंजुरी, ऑस्टियोपोरोसिस, जबड़ों का ना खुल पाना, नसो का दब जाना, पुरानी चोट, रीढ़ की हड्डी का तिरछा होना, स्लिप डिस्क पैरों में भारीपन, झुनझुनी, साइटिका, कंधा, कूल्हे का दर्द, हर्पिस के बाद नसों का दर्द, स्तनों में गांठ व शरीर के अन्य हिस्सों में गांठ सहित अनेक समस्याएं इसी तरह बच्चों में मानसिक एवं शारीरिक कमजोरी, एडी उठाकर चलना, हाथ पैरों का तिरछापन, कम सुनना, कम देखना, विलंब शारीरिक विकास, सेरेबल पॉल्सी, स्पीच प्रॉब्लम, अधिक लार का गिरना, अति चंचलता, जोड़ो का खिसक जाना सहित अनेक समस्याओं की जांच व उपचार किया।
225 मरीजों ने लिया लाभ – – कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी नरेंद्र रतेरिया ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर पूज्य पिताजी दीनदयाल की स्मृति में किया गया। वहीं इस शिविर में प्राचीन वैदिक पद्धति से शरीर के नसों की विभिन्न समस्याओं की जांच व उपचार विशेषज्ञों ने किया। इस शिविर में शहर व दूर – दराज से लगभग 225 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। वहीं शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने आए लोगों ने समाजसेवी नरेंद्र रतेरिया के इस अभिनव पहल की हृदय से सराहना कर रतेरिया परिवार के सदस्यों को बधाई दी।

