छत्तीसगढ़

Raigarh News: जिंदल स्कूल की छात्रा निधि और सताक्षी ने नेशनल क्लासिकल डांस में लिया हिस्सा

 

राजधानी में कृष्णा ललित महाविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया था राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता

रायगढ़ 9 जुलाई : कृष्ण ललित कला महाविद्यालय द्वारा प्रदेश की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता कौशल महोत्सव का आयोजन किया था। जिसमें नगर के साथ-साथ पूरे प्रदेश से सैकड़ो बच्चों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में जिंदल स्कूल की छात्रा एवं पूर्व पार्षद व समाजसेवी अनूप रतेरिया की सुपुत्री निधि रतेरिया ने भी हिस्सा लिया। निधि ने युगल नृत्य किया निधि रतेरिया के साथ सताक्षी सतपति ने इस कौशल महोत्सव में शानदार प्रस्तुति दी।

निधि अनूप रतेरिया व शालिनी रतेरिया की सुपुत्री है। निधि शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। पढ़ाई के साथ-साथ कला के क्षेत्र में उनकी विशेष रुचि रहती है। निधि व सताक्षी ने इस नेशनल कंपटीशन सेमी क्लासिक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता पर जिंदल स्कूल परिवार बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button