छत्तीसगढ़

Raigarh News: जमीन पर सो रहे मासूम को करैत ने डसा…सर्पदंश के कारण हुआ करूणांत

रायगढ़, 25 अगस्त 2023। धरमजयगढ़ क्षेत्र के तेजपुर में जमीन पर सो रहे एक मासूम का सर्पदंश से करूणांत हो गया।
सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही है जिसमे कई पीड़ितो को समय रहते उपचार मिलने से बचाया जा रहा है तो कही झाड़फुंक और अन्य कारणो से उनकी मौतें हो रही है और इसी क्रम में बीती रात एक 4 वर्ष के मासूम को जहरीले सांप ने डस लिया जिससे उसकी असामयिक मौत हो गई।
मामला धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत तेजपुर के पास स्थित ग्राम बरटिकरा का है जिसमे परिजनों के बताए अनुसार अनिकेत सिदार पिता राजकुमार सिदार उम्र 4 वर्ष अपने माता पिता के साथ जमीन पर सोया हुआ था और इसी दरमियान रात तकरीबन 11 बजे के आसपास एक विषैला करैत उनके बिस्तर में पूछ गया और मासूम को डस लिया जिसके बाद सुबह उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि अस्पताल जाने के लिए वाहन नहीं मिलने के कारण बच्चे की मौत हुई है बहरहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button