Raigarh News: लैलूंगा विधानसभा के प्रभारी शेख ताजीम ने श्रीमती विद्यावती सिदार को जीत की दी बधाई

विधानसभा लैलूंगा की जनता का किया आभार
रायगढ़ । रायगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष व लैलूंगा विधान सभा चुनाव के प्रभारी शेख ताजीम ने लैलूंगा विधानसभा से कॉंग्रेस की प्रत्यासी नव निर्वाचित विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार जी को जीत की बधाई दी,ताजीम को पूर्व में कोरबा लोकसभा के प्रभारी रहे,महासमुंद चुनाव व सारंगढ़ नगर पालिक चुनाव के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी सभी जगह कॉंग्रेस की जीत हुई थी l कांग्रेस पार्टी के सक्रिय और ईमानदार पदाधिकारी शेख ताजीम जिन्हें जब जो जिम्मेदारी दी गई पूरी ईमानदारी के साथ उन्होंने पूरा किया इसीलिये आज उन्हें रायगढ़ ही नही पूरे छतीसगढ़ कांग्रेस में अलग नाम स्थापित होते देखा गया उसी विश्वास के साथ विधानसभा चुनाव में ताजीम को लैलूंगा विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई और उन्होंने विद्यावती सिदार के पक्ष में भरपूर कार्य किया और उसका परिणाम भी अच्छा रहा,विद्यावती सिदार विधायक पद पर निर्वाचित हुई स्वयं शेख ताजीम ने भी नवनिर्वाचित विधायक को बधाई दी वही लैलूंगा विधानसभा की जनता का आभार ब्यक्त किया जिन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा किया।



