छत्तीसगढ़

Raigarh News: आमंत्रण में बिखरी तीज उत्सव की इंद्रधनुषी छटाएँ…ब्यूटी एसोसिएशन ने मनाया यादगार तीज उत्सव

रायगढ़, 24 अगस्त 2023। रायगढ़ ब्यूटी एसोसिएशन की महिला सदस्य हर वर्ष सावन महीना के पवित्र अवसर पर तीज उत्सव को यादगार ढंग से मनाती हैं। इस बार भी तीज पर्व की खुशी में ब्यूटी एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजुला त्रिपाठी की अध्यक्षता में सभी ने मिलकर यादगार सावन तीज उत्सव का आयोजन विगत दिवस आमंत्रण होटल में किया।

प्रतियोगिताओं से ढली शाम – –

अध्यक्ष मंजुला त्रिपाठी ने बताया कि सावन तीज उत्सव को यादगार बनाने के लिए संस्था की सभी महिला सदस्याएं खूबसूरत परिधानों में सजकर कार्यक्रम में भाग लीं। तीज उत्सव का यह मनभावन कार्यक्रम शाम चार बजे से रात आठ बजे तक अनवरत चलता रहा। वहीं इस यादगार कार्यक्रम के अन्तर्गत विविध मनोरंजनात्मक गेम व प्रतियोगिता भी रखी गई। जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

माया बनीं सावन क्वीन – –

कार्यक्रम की अगली श्रृखंला में सावन क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें अनेक महिलाओं ने अपनी खूबसूरती व प्रतिभा के जलवे इस उत्सव कार्यक्रम में दिखाए। वहीं इस प्रतियोगिता में प्रथम सावन क्वीन माया कछवाहा को मिला व द्वितीय स्थान पूजा साह को मिला जिससे सभी पुलकित हुए। इसी तरह अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से उत्सव के कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

इनका रहा योगदान – –

ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के सावन तीज उत्सव को यादगार बनाने में डायरेक्टर लता ठाकुर सीमा चौधरी, शशि माली, अतिथि कामिनी त्रिपाठी बबली, विशेष ब्यूटिशन अनु साहू, प्रियंका, हिना, फगनी, रजनी श्रुति व कार्यकारणी सदस्य सुमित्रा, प्रिया, रानी, बेबी, ललित, पूनम, ललित चंद्रा, खुशबू, सीमा, रानी, चमेली, रिया धारिणी व अन्य सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button