क्राइमछत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING: होटल बेबीलोन इन में मिली युवती की लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका…

रायपुर। रायपुर के जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन में युवती की लाश मिली. युवती की उम्र करीब 25-26 साल की है. प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है.

होटल बेबीलोन इन के कमरा नंबर 416 में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. युवती की पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल के रूप में हुई है, जिसके नाम से सरस्वती नगर थाना में गुम इंसान दर्ज था.

बताया जा रहा है कि युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड विशाल की लाश बीती रात उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिली. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

रायपुर पुलिस ने बताया कि होटल बेबीलोन इन में एक युवती और उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास एक युवक की लाश मिली है. युवती कल से लापता थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button