छत्तीसगढ़
रायपुर: DM गौरव और SSP प्रशांत ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की वन-टू-वन चर्चा, शहर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच दिखेगी जुगलबंदी…
रायपुर. नवनियुक्त कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा की. शहर में लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करने के लिए कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष परिसर में ये बैठक बुलाई गई थी. जिसमें पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों में समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए.
इसके अलावा बैठक में तहसीलदार और सीएसपी को साथ में मिलकर इलाको में गश्त करने का निर्देश दिया गया. वहीं किसी भी घटना पर पुलिस के साथ इलाके के प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचना देने का निर्देश दिया गया है.
इसके अलावा शहर के गुंडे बदमाशो पर लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते रहने के भी निर्देश दिए गए हैं. इस बैठक में कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल समेत राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे.

