छत्तीसगढ़

रायपुर ईडी छापा : हवाला कारोबारी बजाज और शराब ट्रांसपोर्टर सिंह के ठिकानों पर दबिश

रायपुर। हवाला कारोबारी रवि बजाज और ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है. अवैध उगाही की रकम हवाला के ज़रिए बाहर भेजने के शक में ईडी की सुबह से छापेमारी जारी है. ईडी सूत्रों का दावा है कि अरबों के लेन देन का खुलासा हो सकता है. शराब ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह से भी ईडी की कड़ी पूछताछ जारी है.

ईडी की टीम ने इसके पहले 31 मार्च को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में करीब 18 लोगों के 26 ठिकानों पर छापेमारी की थी. बड़े शराब कारोबारियों अमोलक सिंह भाटिया, पप्पू भाटिया, अनवर ढेबर, विनोद बिहारी, सौरभ केडिया, मनजीत चावला सहित अन्य लोगों के ठिकानों के अलावा आबकारी विभाग के अधिकारी एपी त्रिपाठी, एडीओ जनार्दन कौरव के ठिकानों पर भी छापा मारा था.

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मैराथन पूछताछ के बाद 11 लोगों को पूछताछ के लिए ऑफिस ले आई थी. कयास लगाए जा रहे थे कि ईडी कुछ लोगों के ख़िलाफ़ प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश करेगी, लेकिन ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें दोबारा तलब करने के इरादे से नोटिस देते हुए छोड़ दिया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button