क्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस: 04 किलोग्राम गांजा के साथ 02 अंतर्राज्यीय आरोपी एवं 01 महिला आरोपी सहित कुल 04 गिरफ्तार

 

थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रेल्वे कॉलोनी स्थित काली माई मंदिर पास गांजा के साथ आरोपियों को पकड़ा गया रंगे हाथ।

आरोपी राहुल नायक एवं ब्रम्हा नायक मूलतः है उड़ीसा के निवासी।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही।

आरोपियों के कब्जे से 04 किलोग्राम गांजा तथा बिक्री रकम किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 42,000/- रूपये।

आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 136/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

विवरण : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 09.04.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रेलवे कॉलोनी स्थित काली माई मंदिर के पास कुछ व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा बिक्री कर रहें है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अविनाश मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम दषमनिया बाई, बसंत राम खाण्डेकर, राहुल नायक एवं ब्रम्हा नायक होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 04 किलोग्राम गांजा तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 42,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 136/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी

01. दषमनिया बाई उरांव पति हूबलाल उरांव उम्र 47 साल निवासी ग्राम काड़े थाना कोहका जिला मानपुर मोहला चौकी।

02. बसंत राम खाण्डेकर पिता छत्तरराम खाण्डेकर उम्र 30 साल निवासी ग्राम लमना थाना कोनकोना बांगो जिला कोरबा रायपुर।

03. राहुल नायक पिता बिजू नायक उम्र 21 साल निवासी ग्राम लिटीगुड़ा थाना मुनिगुड़ा जिला रायगढ़ा उड़ीसा।

04. ब्रम्हा नायक पिता कोयबोलो नायक उम्र 47 साल निवासी ग्राम डोडापातरो थाना बल्लीगुड़ा जिला फुलबानी उड़ीसा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button