छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने 285 से अधिक चाकुबाजों एवं अपराधिक तत्वों का किया गया थाना हाजिर

आगामी लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार चाकुबाजों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान।

अलग- अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत् 285 से अधिक चाकुबाजों व अपराधिक तत्वों को किया गया थाना हाजिर।

26 चाकुबाज तथा 180 अपराधिक तत्वों सहित कुल 206 आरोपियों के विरूद्ध की गई आर्म्स एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही।

विवरण – आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखने के साथ ही अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, व सुरक्षा व शांति व्यवस्था सहित होली त्यौहार के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्रों के चाकुबाजों, सहित अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य में आज दिनांक 19.03.2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के नेतृत्व व समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थानों प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत् 285 से अधिक चाकूबाजों एवं अपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड़ ली गई तथा उनको समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो वे तत्काल उपस्थित होवें तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।

अभियान कार्यवाही के तहत 26 चाकूबाजों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट तथा 180 अपराधिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button