छत्तीसगढ़

रायपुर: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का प्रमोशन और तबादले:डॉक्टर रमेश कुमार त्रिपाठी बलरामपुर से रायपुर जिला स्वास्थ्य परिवार कल्याण अधिकारी नियुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इसके अलावा कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिनमें उन्हें प्रमोशन देकर दूसरे जिले का स्वास्थ्य और परिवार कल्याण अधिकारी बना कर भेजा गया है। इस आदेश के अनुसार डॉ रमेश कुमार त्रिपाठी को बलरामपुर से जिला एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण अधिकारी रायपुर नियुक्त किया गया है। डॉ धीराजी राम ठाकुर को सिविल अस्पताल नगरी से जिला एवं परिवार स्वास्थ्य अधिकारी बनाकर बस्तर भेजा गया।

वहीं डॉ.रंजना गुप्ता को चारामा कांकेर से जिला एवं परिवार कल्याण अधिकारी बिलासपुर बनाया गया है। इसी तरह कई अन्य अधिकारियों को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। आगे देखिये पूरी लिस्ट-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button