छत्तीसगढ़

रायपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह होरा का निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व संरक्षक, भाजपा के वरिष्ठ नेता और स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह होरा का निधन हो गया है. वे लंबे समय से अस्वस्थ थे. उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नेशोक जताया है और श्रद्धांजलि दी है.

सीएम साय ने श्रद्धांजलि देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व संरक्षक, वरिष्ठ भाजपा नेता, स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह होरा जी के गोलोकगमन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकसंतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति.

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button