देश

राजस्थान बड़ी खबरः एसडीएम को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा गिरफ्तार, प्रशासन को दिया था चैंलेज, पूरे इलाके में तनाव- Naresh Meena Arrest

Naresh Meena Arrest: राजस्थान (Rajasthan) टोंक जिले के एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नरेश मीणा ने पुलिस प्रशासन को धमकी देते हुए वीडियो जारी किया था कि मैं समरावता गाँव के अंदर बैठा हूँ। मैं आत्मसमर्पण नहीं करूंगा। मुझे पकड़ सकते हो तो पकड़। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थप्पड़बाज नेता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर जा रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1856951534711706026?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1856951534711706026%7Ctwgr%5Ec29ef964f06c1c8b7bdfa5ddef018969efc78ed9%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fpolice-arrested-naresh-meena-who-slapped-sdm-tension-in-the-entire-area%2F

इससे पहले आरोपी नरेश मीणा ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि- मैं समरावता गाँव के अंदर बैठा हूँ, पुलिस ने गाँव को चारो तरफ से घेरकर नाकाबंदी कर रखी है, पुलिस किसी को गाँव के अंदर आने नहीं दे रही है, मेरी आप सभी से अपील है की तुम सब पुलिस को घेरकर उनकी नाकेबंदी कर दो, और चक्का जाम करदो!

.टोंक के एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ नरेश मीणा को गिरफ्तार करने उसी गांव में पहुंचे थे, जहां मीणा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे थे। हालांकि इस दौरान नरेश मीणा सरेंडर करने से मना करते रहे। वो कह रहे थे कि जबतक उनकी शर्त नहीं मानी जाती तबतक वो सरेंडर नहीं करेंगे। हालांकि पुलिस ने मीडिया के सामने ही नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button