देश
Rajasthan News: एक पल में शादी की खुशियां बदली मातम में, हल्दी और मेहंदी की रस्मों के बीच 3 एलजीपी सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट
Rajasthan News: एक ओर घर की महिलाएं आंगन में मंगल गीत गा रही थीं वहीं दूसरी ओर जोदार धमाके के साथ पूरा घर जलकर खाक हो गया। मामला बाड़मेर जिले के चौहटन इलाके का है।
यहां एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, मंगल गीत गाए जा रहे थे। तभी अचानक एक-एक करके तीन एलजीपी सिलेंडरों में विस्फोट हुआ और फिर हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे लोग अपनी-अपनी जान बचाकर भागे। मगर इस हादसे में 6 लोग झुलस गए हैं।




