Ram Mandir News: शुरु हुआ अनुष्ठान.. गर्भगृह में PM मोदी और पुजारीगण, RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद
अयोध्या: राम भक्तों का करीब 500 साल का लंबा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। आज प्रभु श्रीराम अपने भक्तों पर कृपा बरसाने अयोध्या नगरी आ रहे हैं । रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पीएम मोदी राम मंदिर परिसर में पहुंच गए हैं. पीएम मोदी के पहुंचने के बाद ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा-अनुष्ठान शुरू कर दिया गया है।
इस पावन मौके का साक्षा बनने के लिए सात हजार से ज्यादा वीवीआईपी अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित समेत कई सितारे अभी अयोध्या में हैं। पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे जनता को भी संबोधित करेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के कई राज्यों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, केंद्र सरकार ने भी आज आधे दिन का अवकाश घोषित किया हुआ है। हालांकि, इस मौके पर कई अस्पताल और आपात सेवाएं सुचारू रूप से ही चलेंगी।
