छत्तीसगढ़

Recruitment in Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निकली कई पदों पर भर्ती, 1,12,400 रुपये प्रति माह वेतन, जानिए डिटेल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ट्रांसलेटर के 08 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 31 अगस्त 2023 ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से पीजी की डिग्री हासिल की हो। विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट https://highcourt.cg.gov.in/ पर उपलब्ध है।

आयु सीमा सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान: इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 35,400 से 1,12,400 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज आखिरी तिथि से पहले निर्धारित पते पर भेज दें।

चयन प्रक्रिया इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा तथा स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को देखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button