छत्तीसगढ़

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत : CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा – ‘INDIA’ की हुई जीत, बैज बोले – सत्य ही जीतता है…

रायपुर. राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, अंधकार चाहे भारी हो और समंदर पार हो, सदा उजाला विजित हुआ है, अगर सत्य आधार हो. सीएम ने कहा, राहुल गांधी की सजा पर रोक का सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का भारत स्वागत करता है. सत्यमेव जयते! यह INDIA की जीत है.

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1687383928641110016?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1687380222705090560%7Ctwgr%5Ef50cd671bb142ec172da6c1f0a66c2951146321c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Frelief-to-rahul-gandhi-from-the-supreme-court-cm-bhupesh-baghel-tweeted-and-said-india-won%2F

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी ट्वीट कर कहा, सत्यमेव जयते नानृतम् सत्येन पन्था विततो देवयानः। सत्य ही जीतता है, असत्य कभी नहीं. सत्य पर चलने वाले के साथ दैवीय शक्तियां साथ चलती हैं.

बता दें कि मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है. शीर्ष अदालत ने कांग्रेस नेता की सजा पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा कि जब तक राहुल की सजा के खिलाफ अपील लंबित है, तब तक उनकी सजा पर रोक रहेगी. माना जा रहा है कि राहुल अब संसद के मानसून सत्र में हिस्सा ले सकते हैं. राहुल के वकील ने कहा कि राहुल की सदस्यता अब बहाल हो गई है. उनके वकील ने दावा किया कि इस सत्र से राहुल संसद सत्र में उपस्थित होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button