छत्तीसगढ़

PM मोदी के लिए CG स्टूडेंट्स लाए खुरमी-ठेठरी, स्टूडियो में दिखा अपनापन और आत्मीयता

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode-2 में छत्तीसगढ़ी स्वाद के साथ छात्रों से दिल खोलकर संवाद

रायपुर।
परीक्षा पे चर्चा 2026’ का दूसरा एपिसोड शुरू होते ही एक ऐसा पल सामने आया, जिसने हर दर्शक का दिल जीत लिया। जब छत्तीसगढ़ के छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खुरमी और ठेठरी लेकर स्टूडियो पहुंचे, तो माहौल अचानक भावनाओं से भर गया। यह सिर्फ संवाद नहीं था, बल्कि संस्कृति, अपनापन और भरोसे का जीवंत दृश्य था।

दूसरे एपिसोड का प्रसारण दूरदर्शनपीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और ऑल इंडिया रेडियो पर एक साथ किया जा रहा है। पहले एपिसोड का टेलीकास्ट 6 फरवरी को हुआ था, जिसमें पीएम मोदी ने छात्रों के तनाव, परीक्षा और जीवन से जुड़े सवालों के जवाब दिए थे।

नवा रायपुर बना राष्ट्रीय संवाद का केंद्र

Episode-2 का यह विशेष वीडियो नवा रायपुर में शूट किया गया है। बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर थे, जहां DG-IG कॉन्फ्रेंस के साथ-साथ उन्होंने होनहार छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ में भाग लिया।

इस सत्र में तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्र एक मंच पर नजर आए। छात्रों ने बेझिझक सवाल पूछे और पीएम मोदी ने हर सवाल का जवाब सरल, सहज और प्रेरक अंदाज में दिया।

खुरमी-ठेठरी ने जोड़ दिया दिल से दिल

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के छात्रों द्वारा लाए गए पारंपरिक व्यंजन खुरमी और ठेठरी ने खास आकर्षण बटोर लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ इन्हें चखा, बल्कि अपने हाथों से सभी को खिलाया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

संवाद नहीं, भरोसे की बातचीत

‘परीक्षा पे चर्चा’ अब सिर्फ परीक्षा की बात नहीं रह गई है। यह ऐसा मंच बन चुका है, जहां छात्र खुद को सुना हुआ महसूस करते हैं। Episode-2 में भी पीएम मोदी का संदेश साफ था—
👉 परीक्षा जीवन का एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं।

Related Articles

Back to top button