देश

Republic Day 2024 : कर्तव्य पथ पर प्रभु श्रीराम ने किया यूपी का प्रतिनिधित्व, अयोध्या राम मंदिर की दिखाई दी झलक

नई दिल्ली। पूरे देश में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का उत्साह देखा जा रहा है। आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के कोने कोने में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य अतिथि फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों मौजूद रहे। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई। इसके बाद भारतीय सेना ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यों की झांकियों ने अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।भारतीय नौसेना की झांकी में ‘नारी शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भरता’ को दर्शाया गया। इसमें विमानवाहक पोत INS विक्रांत और नौसेना के जहाज दिल्ली, कोलकाता और शिवालिक और कलवरी क्लास पनडुब्बी को भी दिखाया गया।

कर्तव्य पथ पर यूपी की प्रभु श्रीराम की झांकी

इस साल गणतंत्र दिवस परेड की झांकियों में अयोध्या की विरासत देखने को मिली। रामलला को दर्शाने वाली मूर्तियां झांकियों के आकर्षण का केंद्र रहीं। उत्तर प्रदेश की झांकी में कर्तव्य पथ पर भगवान राम के बाल स्वरूप का दर्शन हो हुए। रामलला की झांकी में कलश के साथ दो साधुओं को दिखाया गया। गणतंत्र दिवस की परेड का लोगों में गजब उत्साह होता है। झांकी की थीम ‘अयोध्या: विकसित भारत-समृद्ध विरासत’ पर आधारित है। झांकी का अगला भाग रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह का प्रतीक है, जो उनके बचपन के स्वरूप को प्रदर्शित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button