छत्तीसगढ़

Sai Cabinet Meeting Today: CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, अनुपूरक बजट पर लगेगी मुहर…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज 19 जुलाई को दोपहर 3 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। साय कैबिनेट की यह बैठक मंत्रालय में होगी। बता दें कि दिल्ली प्रवास के दौरान बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात के बाद सीएम साय ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में ऐसा बताया जा रहा है कि संशोधन विधेयकों पर चर्चा की जाएगी। अनुपूरक बजट पर कैबिनेट कई अहम फैसलों पर मुहर लगा सकती है।

बता दें कि इससे पहले भी साय कैबिनेट की बैठक 9 जुलाई को हुई थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। जिसमें स्कूल शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूर्ण लागू करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में राज्य के निवासियों को 5 साल की छूट देने का निर्णय भी लिया गया है। इसके साथ ही कई अन्य बड़े फैसले लिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button