“नशे में सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा! युवती ने पुलिस को दी खुली चुनौती, वीडियो हुआ वायरल”
चेकिंग के दौरान बेकाबू हुई स्कूटी सवार… ‘फांसी हो जाएगा’ कहकर मचाया हंगामा, लोग रह गए हैरान!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उस वक्त सड़क पर अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब वाहन चेकिंग के दौरान एक नशे में धुत युवती ने जमकर हंगामा कर दिया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं।
यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस टीम राजीव गांधी चौक पर नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही थी और ब्रेथ एनालाइजर से जांच भी की जा रही थी।
🚗 पुलिस को देखकर भागने लगी, फिर हुआ हादसा
मंगलवार रात करीब 10:30 बजे महाराणा प्रताप चौक की ओर से आ रही स्कूटी सवार युवती ने जैसे ही पुलिस को देखा, वह भागने की कोशिश करने लगी। लेकिन जल्दबाजी में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई।
😡 गिरते ही भड़की, सड़क पर मचाया बवाल
गिरने के बाद युवती शांत होने के बजाय और ज्यादा आक्रोशित हो गई। उसने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए जवानों से बदसलूकी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, वहां मौजूद लोगों से भी वह उलझती नजर आई।
जब लोग उसका वीडियो बनाने लगे तो युवती और भड़क गई और गाली-गलौज करते हुए बोली—“बना लो वीडियो… ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, फांसी हो जाएगा… रील्स बनाकर वायरल कर देना!”
📱 वीडियो हुआ वायरल, उठ रहे सवाल
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।


