बिलासपुर : पुलिस को देख चेकडेम में कूदे जुआरी, एक युवक की डूबने से मौत, तीसरे दिन मिला शव
बिलासपुर. जंगल में जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने पकड़ने के लिए दौड़ाया तो इनमें से तीन जुआरी पुलिस के डर से पास के ही चेकडेम में कूद गए. इसमें से 2 जुआरी किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, वहीं तीसरे युवक की डूबकर मौत हो गई. गोताखोर गुरुवार से उसकी तलाश करते रहे, शनिवार सुबह उसकी बॉडी बरामद की गई है. घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम धौराकोना की है.
बता दें कि सीपत पुलिस को कुछ दिनों से पुलिस को धौराकोना गांव के पास जंगल में जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी. गुरुवार को सीपत थाने की टीम दबिश देने के लिए निकली. शाम 4 बजे मौके पर पहुंची तो गांव से बाहर ग्राम धौराकोना के सूखा तालाब के पास जुआरियों की महफिल जमी थी. पुलिस ने घेराबंदी की तो 10-12 जुआरी मौजूद थे. इनमें से विवेक डहरिया, दसेराम सतनामी, दिलेश कुर्रे, मोहनकुमार लहरे, दुकालू पटेल बलौदा जिला जांजगीर- चांपा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से 5300 रुपए नगद, 3 बाइक व 3 मोबाइल बरामद किया गया.

