Seema Haider New Video : CAA लागू होने के बाद खुशी से झूम उठी सीमा हैदर, वीडियो शेयर कर पीएम मोदी से कही ये बात

पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत में आई सीमा हैदर ने सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर की है।
सीमा हैदर ने CAA लागू होने के बाद बांटे रसगुल्ले
अवैध रूप से पकिस्तान से भारत आई सीमा ने सचिन नामक युवक से शादी कर ली है और ग्रेटर नोएडा में रह रही है। सीमा हैदर ने नए कानून का समर्थन किया और मिठाई बांट कर कानून लागू होने की खुशी जाहिर की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू कर दिया है। इस नए कानून से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाई से संबंधित अल्पसंख्यक भारतीय नागरिक बन सकेंगे। सीएए को आज देश में लागू कर दिया गया है। वही इस कानून को लेकर सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
VIDEO | Seema Haider, the Pakistani woman who entered India illegally to marry a man she met online, celebrates with her family in UP's Noida after Centre announces implementation of CAA.
"We are very happy, we congratulate the Indian government. PM Modi has done what he… pic.twitter.com/MtMrV9FVCp
— Press Trust of India (@PTI_News) March 11, 2024
जिंदगी भर रहूंगी पीएम मोदी की ऋणी
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सीमा हैदर पाकिस्तान से अवैध रूप से आकर भारत में रह रही है। सीमा हैदर की पब्जी गेम के द्वारा ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा से दोस्ती हुई और फिर वह प्यार में बदल गई। इसके बाद सीमा हैदर अपने तीन बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल होते हुए अवैध रूप से भारत में आ गई और वह अब सचिन मीणा की पत्नी के रूप में रबूपुरा में रह रही हैं।

