छत्तीसगढ़

NH पर निर्वस्त्र हालत में भटक रही थी महिला… एक कॉल ने बदल दी पूरी कहानी, पुलिस ने दिखाई इंसानियत

गांव में घुसी, खाना खाया, कपड़े पहनाने पर किया विरोध; सूचना मिलते ही धरसीवा पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया नारी निकेतन

रायपुर। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया, जिसने इंसानियत की मिसाल भी पेश की। करीब 30 वर्षीय एक महिला निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर भटकते हुए ग्राम सड्डू पहुंच गई। महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। गांव में पहुंचकर उसने कुछ घरों में प्रवेश किया, खाना खाया और घर में रखे बर्तन इधर-उधर फेंक दिए।

महिला की हालत देखकर ग्रामीणों ने तमाशा बनाने या वीडियो बनाने के बजाय उसकी मदद करने का प्रयास किया। लोगों ने उसे कपड़े पहनाने की कोशिश की, लेकिन महिला लगातार विरोध करती रही और कपड़े पहनने से इंकार कर दिया। इस दौरान वह रायपुरा क्षेत्र के किसी ‘देवागन’ नाम का उल्लेख करते हुए अपशब्द भी बोल रही थी।

स्थिति को गंभीर देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल धरसीवा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर रायपुर स्थित नारी निकेतन पहुंचाया, जहां उसकी देखभाल और आवश्यक सहायता की व्यवस्था की गई।

पुलिस ने इस घटना के बाद लोगों से अपील की कि यदि कहीं कोई व्यक्ति इस तरह असहाय, मानसिक रूप से अस्वस्थ या संकट की स्थिति में दिखाई दे, तो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने के बजाय तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि मुसीबत में फंसे व्यक्ति की मदद करना ही सच्ची इंसानियत है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button