Shivaji Maharaj Statue Collapse: शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट को किया गिरफ्तार

Shivaji Maharaj Statue Collapse: महाराष्ट्र के मलावन में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। विपक्ष शिंदे और फडणवीस सरकार को घरने में लगी हैं। वहींं लोगों के विरोध प्रदर्शन के बीच महाराष्ट्र पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंसल्टेंट अरेस्ट चेतन पाटिल (Chetan Patil) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कोल्हापुर पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने कल रात करीब 12.30 बजे चेतन पाटिल का पता लगाने के बाद उसे हिरासत में लिया, जिसके बाद उसे सिंधुदुर्ग पुलिस को सौंप दिया। सिंधुदुर्ग पुलिस को सौंपें जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक कोल्हापुर से गिरफ्तारी हुई है। आरोपी पाटिल को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है, उसे आज सिंधुदुर्ग ले जाया जाएगा। इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी CM सीएम अजित पवार मालवण पहुंचे हुए हैं। राजकोट किले से अजित पवार ने कहा कि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और शिवाजी महाराज की भव्य मूर्ति लगाई जाएगी। वहीं इस मामले में इससे पहले मालवन के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर बढ़ते विवाद के बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कहा कि, वह मराठा योद्धा के पैरों पर सिर रखकर 100 बार माफी मांगने को तैयार हैं।


