देश
Sikkim Flash Flood: मृतकों की संख्या 19 हुई, 103 लोग लापता, लाचेन में करीब 3 हजार लोग फंसे, हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू की तैयारी
Sikkim Flash Flood: सिक्किम (Sikkim) में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद मची तबाही में अब तक 19 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि 103 लोग लापता हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सेना (Army) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम तीस्ता नदी के जलग्रहण क्षेत्र और उत्तर बंगाल के निचले हिस्से में दूसरे दिन भी लापता लोगों की तलाश में जुटी रहीं. सिक्किम के मुख्य सचिव वी बी पाठक ने कहा कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील में बुधवार तड़के अचानक आई बाढ़ की त्रासदी में अब तक 19 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 22 सैन्यकर्मियों सहित 103 लोग लापता हैं।



