छत्तीसगढ़
सुबह से रतनपुर में पसरा सन्नाटा…स्वस्फूर्त नगर का एक एक दुकान और घर बन्द…लोगों ने किया चक्का जाम का एलान
बिलासपुर—-एक दिन पहले बन्द के एलान पर रविवाद को रतनपुर में सुबह से ही सन्नाटा पसरा है। स्थानीय व्यापारी और दुकानदारों ने स्वस्फूर्त दुकानों को बन्द रखा। सुबह से ही पुलिस प्रशासन की चाक चौबन्द व्यवस्था भी कायम है।
प्रत्येक चौक चौराहों पर पुलिस की टीम पल पल की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखी है। साथ ही लोगों से कानून व्यवस्था को बनाकर रखने में सहयोग की मांग भी कर रही है। स्थानीय संगठन भी फेरी लगाकर लोगों को सामाजिक सौहार्ध बनाकर रखने को कह रहे हैं।
