देश
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में छह की हत्या: जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के पांच सहित छह लोगों को मौत के घाट उतारा…
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार को एक बड़ी वारदात हो गई। एक गांव में जमीन विवाद के चलते छह लोगों की हत्या हो गई है। देवरिया के रुद्रपुर इलाके कीवारदात है। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दिया गया। साथ ही, इस घटना के दौरान गोलीबारी की भी सूचना आई है।
क्षेत्राधिकारी जिलाजीत ने बताया कि जनपद देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं।


