देश

श्रीलंकाई नौसेना ने 37 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, पांच नावों को भी किया जब्त

रामनाथपुरम। श्रीलंकाई नौसेना ने 37 भारतीय मछुआरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, श्रीलंकाई सेना ने शनिवार और रविवार को इन मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) का उल्लंघन करने और गैरकानूनी तौर पर मछली पकड़ने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पांच मछली पकड़ने वाले नावों को जब्त कर लिया है।

तमिलनाडु मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने रविवार सुबह यहां कहा कि गिरफ्तार मछुआरे रामनाथपुरम जिले के थंगाचिमादम और रामेश्वरम के रहने वाले हैं। इस बीच, श्रीलंकाई नौसेना ने आज दावा किया कि उसने शनिवार की शाम और रविवार की सुबह श्रीलंकाई जलक्षेत्र से भारतीय शिकार करने वाले ट्रॉलरों को खदेड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया था। पकड़े गए मछुआरों और अवैध शिकार करने वाले ट्रॉलरों को तलाईमन्नार पियर और कंकासंथुरई हार्बर ले जाया गया और उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मत्स्य अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

गौरतलब है कि श्रीलंकाई नौसेना ने इस साल अब तक 174 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और 27 भारतीय शिकार करने वाले नावों को जब्त किए हैं। गिरफ्तार मछुआरों की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए, रामेश्वरम के मछुआरे हड़ताल पर चले गए और द्रमुक सरकार के हस्तक्षेप के बाद मछुआरों के एक वर्ग ने कल ही मछली पकड़ना फिर से शुरू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button