छत्तीसगढ़

हे राम : खैरागढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने राजधानी में लहराया परचम, गांधी जी की पुण्यतिथि पर दी सांगीतिक प्रस्तुति

 

खैरागढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश की राजधानी रायपुर में 30 जनवरी 2023 को आयोजित कार्यक्रम “हे राम” में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति दी।

विश्वविद्यालय के गायन विभाग के विद्यार्थियों अनामिका सागर, भक्ति बिसेन, गरिमा शील, प्रार्थना दत्ता, प्रथा रामटेके, श्रुति शर्मा, अजय यादव, नीरज कुमार, विनोद उपाध्याय , रामकुमार सोनी, कृष्णा कुमार सोनी ने गायन की प्रस्तुति दी। इन विद्यार्थियों के साथ की-बोर्ड पर नीलम राजहंस, गिटार पर श्रध्दा बिरनवार, तबले पर रोशन कश्यप और मोनू दास वैष्णव तथा हारमोनियम पर विनोद उपाध्याय ने संगत किया। उल्लेखनीय है कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में शिक्षकों, प्राध्यापकों और संगतकारों के सहयोग से विद्यार्थियों की प्रदर्शन प्रतिभा को निखारने के लिए सतत रूप से गतिविधियां संपन्न कराई जाती हैं, जिसके कारण यहां के विद्यार्थी विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर शानदार उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। उक्त जानकारी विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी विनोद डोंगरे ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button