छत्तीसगढ़

सूरजपुर : उफनती नदी पार करने के दौरान डूबी नाव, ग्रामीणों ने बचाई सवारों की जान…

सूरजपुर। उफनती नदी पार करने के दौरान नाव डूबने की घटना सामने आई है, जिसमें दूसरे नाव में बैठे लोगों के साथ ग्रामीणों ने जान पर खेलकर नदी में गिरे सवारों की जान बचाई. पूरी घटना का वीडियो सामने आया है.

मामला जिले के ओड़गी ब्लॉक के दूरस्थ गांव सौहार गांव का बताया जा रहा है. इसमें एक साथ दो डोंगी नुमा नाव में ग्रामीणों को नदी पार कराया जा रहा है, लेकिन नदी में पानी की धार तेज होने की वजह से डोंगी डूबने लगी, जिससे भयभीत लोग नदी में कूद गए. वहीं नदी किनारे खड़े लोगों ने भी नदी में कूदकर नदी में डूब रहे लोगों की जान बचाई. दरअसल, पुलिया नहीं होने की वजह से बरसात के दिनों में लोग नाव के जरिए नदी पार करते हैं.

Related Articles

Back to top button