छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: चुनाव से पहले सरकार के खिलाफ प्रदेशभर के 500 शिक्षकों ने खोला मोर्चा, जानें क्या है उनकी मांगे

रायपुर। Teachers Strike प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं जनता को लुभाने के लिए सभी प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। लेकिन इस सबके बीच चुनाव से पहले प्रदेश के शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जानकारी के अनुसार, आज प्रदेशभर के करीब 500 शिक्षक राजधानी रायपुर पहुंचे हुए है। पदस्थापन संशोधन निरस्त किए जाने को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि शिक्षक छोटे बच्चे और बीमारी का हवाला दे रहे हैं। इसके साथ ही सभी शिक्षकों ने भूपेश कैबिनेट से पहले कई मंत्रियों से मुलाकात भी किए। जिसमें संशोधन आदेश फिर से बहाल करने की मांग कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button