देश

द अलार्म 24 की 10 बड़ी खबरें….पढ़ें एक ही क्लिक में ….

कितना खतरनाक है पाकिस्तान का फतेह-1 बैलिस्टिक मिसाइल जिसे पाक ने दिल्ली पर था छोड़ा, Video में देखिए क्या हुआ हश्र

Pakistan Attacks Delhi: भारत और पाकिस्तान जंग के बीच पाक सेना ने आधी रात को दिल्ली पर हमला करने की कोशिश की। राजधानी दिल्ली को दहलाने के लिए पकिस्तान की तरफ से फतह बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई, जिसे हरियाणा के सिरसा में मार गिराया गया।

आइये जानते हैं यह मिसाइल कितना खतरनाक है, जिसे भारत ने हवा में ही राख बनाकर उड़ा दिया। इसके मलबे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फतेह-1 बैलिस्टिक मिसाइल कितना खतरनाक?

फतह-1 मिसाइल एक छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे पाकिस्तान ने स्वदेश में ही निर्मित किया है। इसकी रेंज 150 किलोमीटर है। इसका उन्नत संस्करण फतह-2 है और अगर इसकी बात करें तो यह 400 किलोमीटर तक वार कर सकता है। इस मिसाइल की मारक क्षमता बेहद सटीक मानी जाती है, जिसकी वजह से यह भारत के महत्वपूर्ण स्थानों पर खतरा पैदा कर सकती है।

कम लागत में बढ़िया रिजल्ट

फतह मिसाइल बनाने की लागत बहुत कम है और इसका परिचालन लागत भी कम है, साथ ही यह उन्नत नेविगेशन सिस्टम, फ्लाइट कंट्रोल तकनीक और मौजूदा मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चुनौती देने की क्षमताओं से लैस है। पाकिस्तानी सेना के दावे के मुताबिक यह मिसाइल 10 मीटर के भीतर अपने लक्ष्य को भेद सकती है।

भारत की एस-400 रक्षा प्रणाली को खतरा

पाकिस्तान कहता रहा है कि उसने फतह मिसाइल इसलिए बनाई है ताकि वह भारत की सुरक्षा प्रणाली को भेद सके। उदाहरण के लिए पाकिस्तान ने फतह-2 मिसाइल खास तौर पर रूस में बने एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को चुनौती देने के लिए विकसित की है। यह मिसाइल एस-400 जैसे मोबाइल लक्ष्यों को भी निशाना बना सकती है, जो भारत की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

‘सीमा पर तनाव बढ़ा रहा पाकिस्तान, बॉर्डर पर बढ़ाई सेना’, इंडियन आर्मी ने दुनिया को बताए PAK के नापाक इरादे

Operation Sindoor: पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं. वहीं, अब पाकिस्तान ने सीमा से सटे इलाकों में अपने सैनिकों को भेजना शुरू कर दिया है, जो दुश्मनी बढ़ाने की संभावित मंशा का संकेत है.

भारतीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है.

वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “पाकिस्तानी सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में बढ़ते देखा गया है, जो तनाव को और बढ़ाने के उनके इरादे को दर्शाता है.” उन्होंने आगे कहा, “भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से की जा रहीं सभी कार्रवाइयों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया है और उचित जवाब दिया है.”

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कही ये बड़ी बात

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “भारतीय सेना ने सोच-समझकर जवाब दिया, जिसमें सिर्फ तय किए गए सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाया गया. पाकिस्तान लगातार झूठी बातें फैलाने की कोशिश कर रहा है, जैसे कि भारत की एस-400 मिसाइल प्रणाली को नष्ट कर दिया गया है या सूरतगढ़ और सिरसा के एयरबेस को नुकसान पहुंचा है. भारत इन झूठे दावों को साफ़ तौर पर खारिज करता है.”

‘पाकिस्तान की कार्रवाइयां तनाव बढ़ाने वालीं’, बोले विक्रम मिस्री

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “आज सुबह पाकिस्तान ने राजौरी शहर पर गोलाबारी की, जिसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई, जिससे राज्य में नागरिक हताहतों की संख्या और क्षति बढ़ गई…”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हैं. जवाब में भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गई इन उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों का जिम्मेदाराना और संतुलित तरीके से बचाव किया है और प्रतिक्रिया दी है…”

सेना ने दिए पाकिस्तान के नापाक इरादों के सबूत

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, “पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमाओं पर लगातार आक्रामक गतिविधियां जारी रखी हैं. उसने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया. अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए. भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया…पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया. चिंता का विषय यह रहा कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया ताकि वो अपनी गतिविधियां छिपा सकें.”

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

India Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए 5 आतंकियों की पहचान रिवील, एक था मसूद अजहर का साला

तंकवाद और आतंकियों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों की लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें उनके नाम और उनकी पहचान रिवील हुई है। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

पाकिस्तान और POK में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जो भारत में आतंकी हमलों, युवाओं के कट्टरपंथीकरण और हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

India Pakistan War Situation: पाकिस्तान की खुली पोल पट्टी, झूठा निकला ड्रोन हमले का दावा

India Pakistan War Situation: 8 मई 2025 को पाकिस्तान ने भारत के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने के लिए बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला शुरू किया।

इस हमले में 50 से ज्यादा ड्रोन शामिल थे, जो नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के जरिए भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन भारतीय सेना ने अपनी उन्नत ड्रोन-रोधी तकनीकों और मजबूत हवाई रक्षा का इस्तेमाल कर सभी ड्रोन को नष्ट कर दिया। यह ऑपरेशन भारत की सैन्य तैयारी और तकनीकी ताकत का शानदार प्रदर्शन था।

हमले की नाकामी के बाद पाकिस्तान ने एक के बाद एक परस्पर विरोधी बयान दिए, जिसने उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। सबसे पहले, पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता अहमद शरीफ ने दावा किया कि उनकी सेना ने भारत के सभी ड्रोन को मार गिराया। यह बयान पाकिस्तान की जनता को यह दिखाने की कोशिश था कि उनकी हवाई रक्षा अचूक है और भारत की तकनीक उनके सामने बेकार है।

वहीं, उसी दिन पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कुछ और ही कहा, उन्होंने बताया कि भारतीय ड्रोन 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे थे और उनमें स्टील्थ जैसी उन्नत तकनीक थी। यह बयान पिछले दावे को खोखला करता है, क्योंकि इससे साफ प्रतीत होता है कि पाकिस्तान की रक्षा प्रणालियां इन ड्रोन का मुकाबला करने में सक्षम नहीं थीं। अगले दिन, 9 मई को, आसिफ ने एक और नया तर्क दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझकर ड्रोन को नहीं रोका, ताकि उनकी सैन्य ठिकानों की जानकारी भारत को न मिले। यह बयान और भी भ्रामक था, क्योंकि इससे सवाल उठाता है कि अगर पाकिस्तान इतना मजबूत था, तो उसने ड्रोन को रोकने की कोशिश ही क्यों नहीं की?

झूठ का हुआ पर्दाफाश

पाकिस्तान के ये परस्पर विरोधी बयान उसकी रणनीति में कमी और भ्रामक प्रचार की आदत को उजागर करते हैं। पहले उसने ड्रोन को नष्ट का दावा किया, फिर ड्रोन की उन्नत तकनीक का बहाना बनाया, और आखिर में यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उसने जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं की।

ये बयान न केवल एक-दूसरे से मेल नहीं खाते, बल्कि यह भी दिखाते हैं कि पाकिस्तान अपनी नाकामी को छिपाने के लिए कितनी हास्यास्पद कहानियां गढ़ सकता है। भारतीय सेना की मजबूत प्रतिक्रिया ने न सिर्फ हमले को नाकाम किया, बल्कि पाकिस्तान के झूठे दावों को भी बेपर्दा कर दिया।

भ्रामक बयानों से बढ़ रहा तनाव

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पहले से ही चरम पर है, और पाकिस्तान के ये भ्रामक बयान स्थिति को और जटिल कर रहे हैं। जब एक देश की सरकार और सेना खुले तौर पर विरोधाभासी बातें कहती है, तो उसकी विश्वसनीयता खत्म हो जाती है।

इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय समुदाय में उसकी साख कम होती है, बल्कि उसकी अपनी जनता का भरोसा भी डगमगाता है। भारत की उन्नत रक्षा प्रणालियां और त्वरित प्रतिक्रिया ने साफ कर दिया कि वह किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि इस प्रकार की प्रतिक्रिया से तनाव कम होने की जगह बढ़ रहा है।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

सरकार ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर भारत के हमले के झूठे दावों, अन्य गलत सूचनाओं को खारिज किया

सरकार ने भारत द्वारा पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किए जाने के दावों को शनिवार को खारिज कर दिया। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की ‘फैक्ट चेक’ इकाई ने कहा, ”सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है।

यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।” उसने कहा कि इस तरह की सामग्री भारत में सांप्रदायिक नफरत पैदा करने के लिए प्रसारित की जा रही है। ननकाना साहिब सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक का जन्मस्थान है और यह गुरुद्वारा सिखों के लिए एक पूजनीय स्थल है। सरकार ने उन कुछ ‘सोशल मीडिया पोस्ट’ को भी ”फर्जी” बताकर खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि एक भारतीय पायलट को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में उसके लड़ाकू विमान से निकाला गया और एक महिला वायुसेना पायलट को पाकिस्तान में पकड़ लिया गया। सरकार ने इन दावों को भी खारिज कर दिया कि पाकिस्तान द्वारा किए गए साइबर हमले में भारत का पावर ग्रिड निष्क्रिय हो गया है तथा मुंबई-दिल्ली हवाई मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

सरकार ने कहा, ”ये दावे फर्जी हैं।” उसने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने दिल्ली और मुंबई उड़ान सूचना क्षेत्रों के भीतर हवाई यातायात सेवा (एटीएस) मार्गों के 25 खंडों को परिचालन संबंधी कारणों से अस्थायी रूप से बंद किया है। सरकार ने कहा कि भारतीय सैनिकों को रोते हुए दिखाने वाला पुराना वीडियो वास्तव में एक निजी कोचिंग संस्थान के युवाओं का है जो सेना में अपने चयन का जश्न मना रहे थे। पीआईबी फैक्ट चेक इकाई ने कहा कि संबंधित वीडियो 27 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था और इसका सेना से कोई संबंध नहीं है। उसने कहा, ”वीडियो में एक निजी रक्षा कोचिंग संस्थान के छात्र भारतीय सेना में अपने चयन का जश्न मनाते दिख रहे हैं।

वीडियो में दिख रहे युवा अपनी भर्ती की खबर पाकर खुशी से कथित तौर पर भावुक हो गए थे।” सरकार ने विदेशी मीडिया के एक वर्ग द्वारा प्रसारित, शुक्रवार को श्रीनगर हवाई अड्डे के आसपास 10 विस्फोटों की खबरों को भी खारिज कर दिया। उसने जयपुर हवाई अड्डे के पास विस्फोटों के अलग-अलग दावों को भी खारिज कर दिया। एक सरकारी अधिकारी ने कहा, ”ये दावे फर्जी हैं। प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।” पीआईबी फैक्ट चेक इकाई ने यह भी कहा कि भारतीय सेना की चौकियों को नष्ट करने के सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे झूठे हैं और इस संबंध में साझा किया गया वीडियो 2020 का है। उसने कहा, ”यह वीडियो पुराना है और यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद की किसी गतिविधि से संबंधित नहीं है। वीडियो को मूल रूप से 15 नवंबर, 2020 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।”

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

पाकिस्तान के इस दावे की भारत ने खोल दी पोल, नागरिकों से की ये अपील

भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव देखने को मिल रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुई कार्रवाई के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत की 26 जगहों पर हमले की नाकाम कोशिश की है. इस बीच पाकिस्तान अपने झूठे दावों से भी बाज नहीं आ रहा है.

वह भरत को लेकर कई तरह के झूठ पेश कर रहा है. यहां तक भरी संसद में पाक ने एक बड़ा दावा किया था जिसे PIb ने बेनकाब कर दिया है.

पाकिस्तान के टीवी न्यूज पीटीवी की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया कि उनकी सेना ने बठिंडा एयरफील्ड को पूरी तरह से तबाह कर दिया है, जिसकी सच्चाई का पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में पूरी तरह से खुलासा कर दिया.

पाकिस्तान की तरफ से बठिंडा एयरफील्ड को तबाह करने का जो दावा किया है जो पूरी तरह से फर्जी है. पाकिस्तान के इस झूठ पर पीआईबी ने साफ कहा कि बठिंडा एयरफील्ड पूरी तरह से चालू है और किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि झूठी खबरों और सोशल मीडिया के दावों में न आएं.

PIB लगातार खोल रहा झूठे दावों की पोल

भारत-पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में उत्पन्न हुए तनाव के बीच सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की भरमार देखी जा रही है. सरकारी एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक लगातार ऐसे झूठे दावों की पहचान कर उन्हें खारिज कर रही है और लोगों से अपील कर रही है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें.

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान

पहलगाम आतंकी का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया. सेना ने इस हमले में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. भारतीय सेना ने इस पूरी कार्रवाई का नाम ऑपरेशन सिंदूर था.

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

बॉर्डर पर सेना भेज रहा पाक, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर किया हमला: कर्नल सोफिया कुरैशी

भारत और पाकिस्तान द्वारा एक-दूसरे के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले जारी रखने के बीच भारत ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान की सेना अपने सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में भेज रही है।

इसी के साथ संघर्ष खतरनाक रूप से बढ़ रहा है। ‘पाकिस्तानी कार्रवाइयों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया’ कर्नल सोफिया कुरैशी ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ”ऐसा देखा गया है कि पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में भेज रही है।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पंजाब में उच्च गति की मिसाइल दागीं तथा श्रीनगर, अवंतीपुरा एवं उधमपुर में चिकित्सा सुविधा केंद्रों पर हमला किया। कुरैशी ने कहा, ”पाकिस्तानी कार्रवाइयों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।” ‘रात एक बजकर 40 मिनट पर… ‘ उन्होंने कहा, ”पाकिस्तानी सेना ने पंजाब स्थित वायुसेना अड्डे को निशाना बनाने के लिए रात एक बजकर 40 मिनट पर उच्च गति वाली मिसाइलें इस्तेमाल कीं।” कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने पश्चिमी सीमा पर भारत के सैन्य स्थलों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, गोला-बारूद और जेट विमानों का इस्तेमाल किया।

विदेश सचिव मिसरी ने कहा कि पाकिस्तानी कार्रवाई का भारत ने नपे-तुले तरीके से जवाब दिया। पूरी तरह झूठे हैं पाकिस्तान के दावे उन्होंने कहा, ”पाकिस्तानी कार्रवाई उकसाने वाली और तनाव बढ़ाने वाली है।” उन्होंने धार्मिक स्थलों पर मिसाइल दागे जाने के पाकिस्तान के दावे को बेतुका बताकर खारिज कर दिया। भारत ने यह भी कहा कि महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने के पाकिस्तान के दावे ”पूरी तरह झूठे” हैं। भारतीय सेना ने भारत में वायुसेना स्टेशन और अड्डों के नष्ट होने के पाकिस्तान के दावों का खंडन करने के लिए तस्वीरें दिखाईं, जिनमें समय भी लिखा था।

‘भारतीय सशस्त्र बल तनाव न बढ़ाने के लिए…’ विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ”भारतीय सशस्त्र बल अभियानगत रूप से अत्यधिक तत्पर हैं और सभी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया है।” उन्होंने बताया कि भारत ने रहीम यार खान में पाकिस्तानी सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया। सिंह ने कहा, ”पाकिस्तान ने गलत सूचना देने का दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाने का प्रयास किया। सूरत में हवाई अड्डों और हमारी एस-400 प्रणाली को नष्ट करने के उसके दावे झूठे हैं।” उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की कार्रवाई के जवाब में केवल चिह्नित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमले किए। सिंह ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल तनाव न बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बशर्ते पाकिस्तान भी ऐसा ही करे।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

India Pakistan Attack: एयर डिफेंस सिस्टम S-400 को लेकर सामने आई सच्चाई, विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ना-PAK साजिश का किया पर्दाफाश

India Pakistan Attack: भारत ने सख्ती से पाकिस्तान के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने भारत के आधुनिक और शक्तिशाली S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है.

भारत ने इसे पाकिस्तान की ‘दुर्भावनापूर्ण भ्रामक प्रचार मुहिम’ करार दिया है.

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताई सच्चाई

भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने शनिवार को प्रेस ब्रीफिंग में साफ कहा कि पाकिस्तान की ओर से जो दावे किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने सिरसा और सूरतगढ़ के एयरबेस को तबाह करने और अदमपुर में S-400 सिस्टम को नष्ट करने के झूठे दावे किए हैं. भारत इन फर्जी और भ्रामक दावों को पूरी तरह खारिज करता है.” व्योमिका सिंह ने प्रेस के सामने समय और तारीख के साथ सैटेलाइट तस्वीरें पेश कीं, जिनसे यह साफ हो गया कि सिरसा और सूरतगढ़ के एयरबेस बिलकुल सही सलामत हैं.

विक्रम मिस्री ने भी किया पाकिस्तान का पर्दाफाश

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान की एजेंसियां जानबूझकर झूठी खबरें फैला रही हैं. उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी दावे झूठ, भ्रम और प्रोपेगंडा से भरे हुए हैं. ना सिरसा और सूरतगढ़ के एयरबेस पर कोई हमला हुआ है, ना अदमपुर स्थित S-400 सिस्टम को कोई नुकसान पहुंचा है.”

पाकिस्तान और चीन की मीडिया पर भी सवाल

आपको बता दें, पाकिस्तान के सरकारी चैनल PTV और चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ (Xinhua) ने मिलकर यह दावा किया था कि पाकिस्तानी JF-17 थंडर जेट ने अदमपुर में भारत का S-400 सिस्टम तबाह कर दिया. इस खबर को चीनी मीडिया आउटलेट Global Times ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था. हालांकि भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय द्वारा पेश किए गए सबूतों ने इन सभी झूठी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया.

Related Articles

Back to top button