छत्तीसगढ़

सरेआम ‘मौत का सामान’ लेकर घूम रहा था शख्स… पुलिस ने घेरा, पिस्टल-मैग्जीन बरामद!

नार्थ जोन में सख्ती के बीच भिक्षुक केंद्र के पास पकड़ा गया संदिग्ध, पहले भी हत्या केस में जा चुका है जेल

रायपुर। राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक पिस्टल और मैग्जीन के साथ घूमते पकड़ा गया। मामला रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को दबोच लिया।

👮 सख्त निर्देश के बाद अलर्ट थी पुलिस

पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने अवैध हथियार रखने और उनकी खरीद-फरोख्त पर सख्त अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पंडरी पुलिस को सूचना मिली कि भिक्षुक केंद्र के पास एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है।

सूचना मिलते ही अति. पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में टीम को मौके पर रवाना किया गया।

🎯 घेराबंदी कर दबोचा

मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम नंदू शर्मा, निवासी रायपुर (कुशालपुर क्षेत्र) बताया।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और एक खाली मैग्जीन बरामद हुई। वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका और लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।

⚖️ पहले भी जा चुका है जेल

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले मारपीट और हत्या जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल उसके खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 38/26 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास यह पिस्टल कहां से आई और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं।

Related Articles

Back to top button