छत्तीसगढ़

युवक-युवतियों की मस्ती दूसरों पर पड़ा भारी, राजधानी रायपुर में एक स्कूटी पर घूम रहे थे चार सवारी, वीडियो हुआ वायरल

रायपुर। bike stunt video यातायात नियमों के अनुसार एक बाइक में दो लोगों को बैठने की अनुमति दी जाती है। लेकिन कई बार लोग इस नियमों का पालन नहीं करते। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से समाने आया है। जहां एक स्कूटी पर चार बैठी दिखी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

bike stunt video वायरल हो रहे इस वीडियो में एक चालक हैंडल भी सही तरह से नहीं मोड़ पा रहा था जिसके कारण चल रही गाड़ियों से टकराने की आशंका बनी हुई थी। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवाओं का ये ग्रुप नीले रंग की स्कूटी में सवार था। जिसमें एक युवक बिना हेलमेट पहने स्कूटी चला रहा था। इसके पीछे की सीट पर 2 युवतियां बैठी हुई थी।

तो वहीं वीडियो में एक युवती स्कूटी के सामने के लेग स्पेस में बैठी भी दिखी। जिससे स्कूटी सवार ठीक से गाड़ी का हैंडल भी नहीं मोड़ पा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button