दुर्ग। भिलाई और रायपुर के उद्योगपति व व्यापारियों को चूना लगाने के आरोपी उद्योगपति अविराज डोंगरे को खुर्सीपार पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है. वहीं आरोपी की पत्नी जयश्री डोंगरे की तलाश कर रही है. आरोपी दंपती अपनी पहुंच का धौंस दिखाकर व्यापारियों को डराता था.
जानकारी के अनुसार, अविराज डोंगरे अपनी पत्नी जयश्री डोंगरे के साथ उद्योगपतियों को स्टील सप्लाई करने के नाम पर झांसे में लेता था, और पैसे लेकर फरार हो जाता था. पुलिस टीम मामले की जांच करते हुए महाराष्ट्र के अहमद नगर पहुंची. खुर्सीपार पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से ओम साई इंजीनियरिंग में दबिश दी, जहां आरोपी अविराज डोंगरे को पकड़ा.


