छत्तीसगढ़

स्व. राजेन्द्र अग्रवाल(चैम्बर) की श्रद्धांजलि सभा दादु द्वारा भवन मे सोमवार को होगी

🅾️🅾️स्व. राजेन्द्र अग्रवाल(चैम्बर) की श्रद्धांजलि सभा दादु द्वारा भवन मे सोमवार को होगी

रायगढ़। छ.ग. चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष , रायगढ़ व्यापारी संघ के संयोजक स्व. राजेन्द्र अग्रवाल को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देने हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन छ. ग. चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने दिनांक 11/09/2023 दिन सोमवार सायं 3:45 बजे स्थानीय दादू द्वारा भवन रामलीला मैदान में किया गया है। जिसमे सभी चैम्बर सदस्य एवं पदाधिकारी, आम नागरिक , परिजन और विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता, सभी सामाजिक संस्थाएं एवं विभिन्न समाज के पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी उद्योगपति उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
स्व. राजेन्द्र अग्रवाल एक संघर्षशील, जुझारू, और व्यवहार कुशल जनप्रतिनिधि थे। उद्योग व्यवसाय की समस्याओं के निवारण में सदैव लगे रहते थे। ऐसे में उनके संपर्क में आने वाले सभी लोग उनके दुखद निधन पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देना चाहते हैं।

छ.ग. चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल, प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल(सारंगढ़),राजेश अग्रवाल(चैम्बर), मुकेश मित्तल (खरसिया) , बजरंग महमिया, हीरा मोटवानी, बजरंग अग्रवाल(जुट मिल), मनोज बेरीवाल, दीपक डोरा, वासुदेव शर्मा, करतार सिंह कालरा, गोपी सिंह ठाकुर, मनीष उदासी एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं एक्शन कमेटी सदस्यों ने सर्व संबंधितों से समय पर दादू द्वारा पहुचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button