छत्तीसगढ़

रायपुर: ITBP अफसर का पिस्टल चोरी करने वाला गिरफ्तार, जीआरपी ने किया बड़ा खुलासा

जनरल कोच से गायब हुआ था पिट्टू बैग, आरोपी के पास से बरामद हुई सर्विस रिवाल्वर, मैगजीन और 24 कारतूस


रायपुर। हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस के जनरल कोच से इंडियन तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल की सर्विस रिवाल्वर, 4 मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस चोरी होने की गुत्थी सुलझा ली गई है। रायपुर जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी रंजीत मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी हुई दोनों रिवाल्वर, 4 मैगजीन और 24 कारतूस बरामद किए गए हैं।

कैसे हुआ मामला?
आईटीबीपी के एएसआई वायपी ओझा, हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल बुद्ध देव मलिक हटिया से दुर्ग जा रहे थे। 3 बजे रात को जब ट्रेन चांपा स्टेशन पर पहुंची, तब जवान सो गए। सुबह 5:50 बजे भाटापारा स्टेशन पर नींद खुलने पर बैग गायब मिला। तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और चांपा से भाटापारा तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

चोर की चालाकी और पुलिस की जांच
चोर बेहद शातिर निकला। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी किए सामान के दस्तावेज और कपड़े अलग-अलग जगह फेंक दिए। पहली बार सामान जीआरपी दफ्तर के पीछे मिला, दूसरी बार कोच रेस्टोरेंट के पास। इससे जांच टीम असमंजस में पड़ गई क्योंकि वहां से तीन रास्ते निकलते थे। हालांकि, जीआरपी ने लगातार निगरानी और जांच के जरिए आरोपी को ट्रैक कर लिया।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button