छत्तीसगढ़

कांकेर: जवान ने की खुदकुशी सर्विस रायफल से मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Kanker News: जवान ने की खुदकुशी सर्विस रायफल से मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

कांकेर। सीएएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान चंद्रशेखर यादव (37 वर्ष) बीजापुर CAF में 15वीं वाहिनी में पदस्थ था।

जानकारी के मुताबिक, धमतरी निवासी जवान चंद्रशेखर यादव 10 अगस्त से हल्बा चौकी में पदस्थ था। बीते शनिवार की रात मोर्चा में संत्री ड्यूटी लगाई गई थी।

शनिवार रात 11 बजे चौकी में मौजूद अन्य जवानों ने गोली की आवाज सुनी और बाहर की ओर दौड़े तो जवान गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। खून से लथपथ जवान के उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जवान का शव पोस्टमॉ​​​​​​​र्टम के लिए भेजा गया और आगे की जांच पुलिस कर रही है।

फिलहाल जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। शव के पास से पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद भी नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button