भत्ते की कहानी बेरोजगारों की जुबानी: भत्ता योजना बनी वरदान, बघेल सरकार की युवा कर रहे गुणगान, 66 हजार युवाओं के चेहरे पर बिखरी मुस्कान
छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के भविष्य के मद्देनजर नए-नए रास्ते खोल रही है, ताकि रोजगार मिले, उनका भविष्य उज्जवल हो, युवाओं के हाथों में काम हो. इन सबके लिए भूपेश सरकार बेरोजगारी भत्ता चालू की है, ताकि पढ़ाई कर रहे और नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं को आर्थिक मदद मिल सके. बेरोजगारी भत्ता शुरु होते ही युवाओं में मदद की उम्मीद जगी है. CM भूपेश बघेल ने पहली किस्त में 66 हजार से ज्यादा युवाओं के खाते पर राशि ट्रांसफर कर चहेरे पर मुस्कान बिखेरी है. इस योजना के तहत युवाओं को ट्रेनिंग देने की भी सुविधा है, जिससे उनको रोजगार मुहैया कराया जा सके.
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता की घोषणा के बाद इसके पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. ढाई हजार रुपये मिलने से बेरोजगार युवाओं की अपने माता-पिता व अन्य पर निर्भरता कम होगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत मई माह से भत्ते की राशि खातों में जमा हो रही है. इस योजना को लेकर युवाओं का कहना है कि उनके संघर्ष के दिनों का दर्द कुछ कम होगा और जेब खर्च के कारण परिवार पर निर्भरता से कुछ राहत मिल सकेगी.

