छत्तीसगढ़

राज्यपाल हरिचंदन ने सकारात्मक परिवर्तन कार्यक्रम को किया संबोधित, बोले- अच्छी सोच से दुनिया की किसी भी चुनौती का कर सकते हैं सामना

रायपुर. ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने संबोधित किया. उन्होंने कहा, आपके बीच उपस्थित होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. आज की बैठक का विषय ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ आज की दुनिया में बहुत उपयुक्त है. मैं कहना चाहूंगा कि, सकारात्मक परिवर्तन का मतलब ऐसे परिवर्तन से है, जिसका लाभ व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र को हो.

आगे उन्होंने कहा, जब कोई समाज सकारात्मक बदलाव को अपनाता है तब वह और अधिक मजबूत हो जाता है. हम सभी जानते हैं कि, परिवर्तन प्रकृति का नियम है. जो रूढ़िवादी और परंपरावादी समाज अपनी मान्यताओं और परंपराओं को बदलना नहीं चाहता वह मुख्यधारा से कट जाता है. समय और आवश्यकता के अनुसार समाज में परिवर्तन आवश्यक हो जाता है. जब तूफ़ान चलता है तो वही पेड़ सुरक्षित रहता है जो झुकना जानता है, इसलिए हमें परिस्थितियों के अनुसार ढलना चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button