छत्तीसगढ़

रायपुर: तीर्थ यात्रा में गया परिवार,उधर चोरों ने किए कैश-गहने पार:वापस लौटने पर पता चला मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर में चोरों ने एक सूने मकान से गहने और कैश पार कर दिए। परिवार तीर्थ यात्रा में गया था। तभी मौका पाकर चोरों ने माल पार कर दिया। जब परिवार वापस लौटा, तब इस मामले का पता चला है। पुलिस ने इस केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है।

शास्त्री बाजार के अंजुमन स्कूल के बगल में रहने वाले निखत परवीन 6 मार्च को तीर्थ यात्रा करने के लिए परिवार के साथ अजमेर शरीफ गए थे। इसके बाद 14 मार्च को वे वापस लौट आए। तब उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। ताले भी टूटे हुए थे। अंदर रखे गहने और कैश गायब था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 47 हजार कैश और गहने जब्त किए हैं।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button