छत्तीसगढ़
कांकेर मुठभेड़ में तीन नक्सली घायल : पांच लाख का इनामी नक्सली भी था शामिल, सर्चिंग में मिले रायफल, जिंदा कारतूस, बम, समेत कई सामान
कांकेर. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर जवानों को सफलता हाथ लगी है. कल देर रात हुई मुठभेड़ में एक घायल वर्दीधारी महिला माओवादियों को पुलिस ने पकड़ा है, जिसने प्रारंभिक पूछताछ में 2 से 3 अन्य नक्सलियों के घायल होने की जानकारी दी है. घटना स्थल से 1 नग शिंगल शॉर्ट रायफल के साथ जिंदा कारतूस, आईईडी बम व अन्य नक्सल समान मिले हैं.
एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि कांकेर जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीएसएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम जंगलों की खाक छान रही है. शुक्रवार को भी बीएसएफ और डीईएफ की संयुक्त टीम बड़गांव के आसपास के जंगल में नक्सल गस्त पर थी. इसी दौरान उरपांजूर के पास जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई.

