देश

मध्यप्रदेश: नए साल के मौके पर आज सीएम मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नए साल के पहले दिन खरगोन के नवग्रह मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम मोहन यादव यहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 182 करोड़ से अधिक के अन्य  विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही इंदौर संभाग के 167 करोड़ की लागत के 41 विकास कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 7.54 करोड़ के लागत का  नान कौड़ी बैराज, झिरन्या एवं करही बैराज और भगवानपुरा भी शामिल हैं।

Happy New Year 2024 LIVE Update: आज से नए साल 2024 का आगाज हो चुका हैं। आज साल का पहला दिन है। इस मौके पर पूरे देश में पटाखे फोड़कर लोग नए साल का स्वागत किया। इसी के साथ, 2023 की विदाई हो गई। नए साल को लेकर पूरे देशभर में जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। महाकाल, वैष्णो देवी, गंगा घाट, स्वर्ण मंदिर सहित सभी देवस्थानों में साल की पहली आरती और पूजा-पाठ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button