देश

दिल्ली में आज रात से ट्रैफिक प्रतिबंध, लाल किले जाने से पहले जान लें रूट और मेट्रो अपडेट

ई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त, 2026 को स्वतंत्रता दिवस 2026 (Independence Day 2026) मना रहा है। हर साल दिल्ली के लाल किला (Red Fort) में होने वाले राष्ट्रीय समारोह को लेकर राजधानी में सड़क से लेकर मेट्रो (Metro), रेलवे (Railway) और एयरपोर्ट तक सुरक्षा नियमों में बदलाव किए गए है, तो वहीं दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने डिटेल में एडवायजरी (Traffic Advisory) जारी की है।

लाल किले के आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक बैन

15 अगस्त पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर ट्रैफिक और सुरक्षा व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए सुबह 4:00 बजे से ही कड़े नियम लागू रहेंगे। सुबह 10 बजे तक लाल किले के आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक बैन रहेगा। कमर्शियल वाहनों को तो 14 अगस्‍त रात से ही कई सड़कों पर नो एंट्री रहेगी। आम लोगों को असुविधा से बचाने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक रास्‍ते बताए हैं और जरूरी गाइडलाइन्‍स भी जारी की है।

लाल किले के आसपास सुबह 10 बजे तक बंद रहेंगी ये सड़कें

– नेताजी सुभाष मार्ग (चट्टा से एसपी मुखर्जी मार्ग तक)

– लोथियन रोड (जीपीओ से कचहरी रोड तक)

– एसपी मुखर्जी मार्ग (निसार चौक से लाल किले तक)

– चांदनी चौक रोड (फाउंटेन चौक से लाल किले तक)

– निशांत राज मार्ग (रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक)

– एस्प्लेनेड रोड और इससे जुड़े लिंक रोड

– रिंग रोड (राजघाट से आईएसबीटी तक)

कमर्शियल वाहन आज रात से बैनबसों पर क्‍या है निर्देश?

मालवाहक वाहन: 14 अगस्त की रात 11:00 बजे से 15 अगस्त की दोपहर 11:00 बजे तक निजामुद्दीन पुल और वजीराबाद पुल के बीच मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

अंतरराज्यीय बसें: 15 अगस्त की सुबह 04:00 बजे से 11:00 बजे तक महाराणा प्रताप बस टर्मिनल (कश्मीरी गेट), सराय काले खां और आईएसबीटी के बीच बसें नहीं चलेंगी।

DTC और लोकल बसें: लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट की ओर जाने वाली DTC और अन्य स्थानीय बसें रिंग रोड (राजघाट से ISBT) पर सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे तक बैन रहेंगी और इन्हें दूसरी सड़कों पर डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रैफिक बैन के दौरान किन रास्‍तों से होकर जाएं?

नॉर्थ-साउथ ट्रैफिक: मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, रानी झांसी मार्ग, और डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम रोड से होकर जाना सही रहेगा।

ईस्‍ट-वेस्‍ट ट्रैफिक: NH-24 (निजामुद्दीन पुल) – विकास मार्ग – युनूस मार्ग – पुश्ता रोड – जीटी रोड या एनएच-09 – रिंग रोड – भैरों रोड – मथुरा रोड – सुब्रमण्यम भारती मार्ग – राजेश पायलट मार्ग होकर जाने का निर्देश।

रेलवे स्टेशनबस अड्डों के लिए आने-जाने के रास्ते

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले: श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक बैन रहेगा। लोगों को हनुमान मंदिर, जीपीओ, और मोतिया खान मार्ग जैसे रास्तों से होकर जाने की सलाह दी गई है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले: अजमेरी गेट और पहाड़गंज दोनों तरफ से सामान्य आवाजाही खुली रहेगी, लेकिन रिंग रोड और भवभूति मार्ग से होते हुए जाएं।

ISBT कश्मीरी गेट: बस अड्डा और LNJP अस्पताल जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से निर्धारित डायवर्जन रूटों का पालन करना होगा।

मेहमानों के लिए पार्किंग और स्टिकर की व्‍यवस्‍था

आमंत्रित मेहमानों के वाहनों के लिए विशिष्ट रंग के पार्किंग लेबल (कार पार्किंग पास) जारी किए गए हैं।

लाल/हरा पास: परेड ग्राउंड (चांदनी चौक के पास) पर पार्क करने के लिए।

पीला पास: शांति वन और राजघाट के सामने।

– बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

मेट्रो सेवाओं पर भी निर्देश

आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनें सामान्या रूप से चलेंगी, लेकिन सुरक्षा कारणों से स्टेशनों के कुछ गेट बंद या विनियमित किए जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के आसपास ड्रोन, पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू रहने की बात कही है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड जाने वाले लोगों से पर्याप्त समय लेकर घर से निकलने की अपील की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने उनसे जुड़ी किसी भी तरह की सहायता के लिए हेल्पलाइन 011-25844444/1095 पर संपर्क करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button