छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत! जौनपुर में AC बस ट्रेलर से टकराई

अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की यात्रा बन गई त्रासदी, 4 की मौत और 9 गंभीर रूप से घायल।

रायपुर/उत्तर प्रदेश। जौनपुर में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के 50 श्रद्धालुओं से भरी AC बस पीछे से चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मरने वाले सभी श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए थे। वहां से वे वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे।

SP डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ, जब बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस ट्रेलर से जा भिड़ी। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बस का आगे का केबिन पिचक गया।

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि ट्रेलर चालक से पूछताछ जारी है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय जाम भी लग गया, जिसे पुलिस ने बाद में खोल दिया।

बस में सवार दिलीप दास ने बताया कि वे 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ से 50 लोगों के ग्रुप में निकले थे। उनका यात्रा कार्यक्रम था—अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन, अयोध्या और फिर काशी विश्वनाथ।

रविवार सुबह श्रद्धालु वृंदावन से अयोध्या धाम पहुंचे और रामलला सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना की। रात 11 बजे खाना खाने के बाद सभी बस में बैठे, रात ज्यादा होने के कारण सो गए और तभी हादसा घटित हुआ।

यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि सड़क सुरक्षा और वाहन नियंत्रण की अनदेखी कितनी खतरनाक हो सकती है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button