छत्तीसगढ़

शराब घोटाले में त्रिलोक सिंह ढिल्लन एक बार फिर गिरफ्तार, EOW ने पकड़ा, आज एपी त्रिपाठी के साथ कोर्ट में पेश करेगी ब्यूरो

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच कर रही राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने चौथी गिरफ्तारी कर ली है। ब्यूरो की टीम ने कई दिनों की तलाशी के बाद कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को कर्नाटक से ब्यूरो ने उसे पकड़ा। गुरुवार को उसे रायपुर लाया गया है, जहां उसे गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इससे पहले ब्यूरो ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 4 अप्रैल को अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया गया। एक हफ्ते बाद शराब कार्पोरेशन के पूर्व एमडी एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया था। अरविंद और अनवर 2 मई तक न्यायिक हिरासत में  है। वहीं एपी त्रिपाठी गुरुवार तक की रिमांड पर ब्यूरो के पास थे। उन्हें भी आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ईडी की तरफ से पिछले साल गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से चार को ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। अब कारोबारी नितेश पुरोहित की ही तलाश ब्यूरो कर रही है। ब्यूरो की तरफ से गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से दो अनवर ढेबर और त्रिलोक सिंह ढिल्लन अंतरिम जमानत पर थे।

तो अरविंद और एपी त्रिपाठी को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। एपी त्रिपाठी तो दो महीने बाहर रहे, लेकिन अरविंद को तो जेल से निकलते ही ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। इसी से परेशान होकर अरविंद सिंह ने आखिरी पेशी में कोर्ट में आवेदन लगाकर इच्छा मृत्यु मांगी थी। गुरुवार को एपी त्रिपाठी और त्रिलोक ढिल्लन को एक साथ पेश कर रिमांड लेने की तैयारी ब्यूरो ने कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button